What is Abha Card? | Abha Card Kya Hota Hai?
Abha Card: आभा कार्ड, जिसे आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता के नाम से भी जाना जाता है, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक अनोखी एवं महत्वपूर्ण Yojana है। जिसका उद्देश्य भारतीय नागरिकों को उनकी स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी तक आसान और बेहद सुरक्षित पहुंच प्रदान करना है।
आभा कार्ड भारत के नागरिकों के लिए एक डिजिटल स्वास्थ्य आईडी कार्ड है जिसमे आप अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर स्टोर कर सकते हैं। आभा कार्ड अपने भारत में स्वास्थ्य सेवा को क्रांतिकारी बनाने की क्षमता अपने अंदर रखता है।
यह देश के नागरिकों को अपनी स्वास्थ्य जानकारी पर अधिक नियंत्रण प्रदान करता है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने में भी मदद करता है। ABHA अर्थात-
Abha Full Form:-
- A- Aayushman (आयुष्मान)
- B- Bharat (भारत)
- H- Health (स्वास्थ्य)
- A- Account (खाता)
ये भी पढ़े: Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana गर्भवती माँ? पाएं ₹5000/-
आभा कार्ड क्यों जरूरी है? | Use of Abha Card
आभा कार्ड अर्थात आयुष्मान कार्ड किसलिए जरूरी है-
आयुष्मान कार्ड की मदद से हम अपने स्वास्थ्य संबंधी अनेक कार्य को संपन्न कर सकते हैं लिए जानते हैं कि आभा कार्ड कई कारणों से महत्वपूर्ण है, जिनमें शामिल हैं:
1. बेहतर स्वास्थ्य सेवा:
- Abha Health Card आपको अपनी सभी स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी, जैसे डॉक्टर के कागज, लैब रिपोर्ट, और इमेजिंग टेस्ट, को एक ही जगह पर जाँचने और सुप्रबंधित करने की सुविधा प्रदान करता है। जिसके कारण चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए आपके शारीरिक मेडिकल इतिहास को समझना बेहद आसान हो जाता है, जिससे वे आपको बेहतर और अधिक सटीक उपचार उपलब्ध कर सकते हैं।
- एक ही जगह पर सभी स्वास्थ्य रिकॉर्ड होने की स्थिति में दवाओं के गलत नुस्खे और अन्य चिकित्सा त्रुटियों का खतरे का स्तर भी काफी हद तक कम हो जाता है।
- आप विभिन्न डॉक्टरों और अस्पतालों के बीच अपनी स्वास्थ्य जानकारी को बहुत ही सरलता के साथ साझा कर सकते हैं। जिससे आपकी चिकित्सा में बेहतर समन्वय और निरंतरता सुनिश्चित होती है। यह प्रक्रिया रोगी और चिकित्साल्य के बीच एक बेहतर सोपान का कार्य करती है।
2. सुविधा और समय की बचत :-
आभा कार्ड अर्थात आयुष्मान भारत कार्ड की सहायता से हमारे समय की तो बचत होती ही होती है साथ ही साथ हमें अनेक सुविधाएं भी प्राप्त होती है। उन सुविधाओं से हम अपने स्वास्थ्य की ओर बेहतर जांच कर सकते हैं और एक बेहतर और खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं।
आईए जानते हैं कि इस कार्ड की मदद से हमें क्या-क्या सुविधा मिलेगी और हमारे समय की बचत भी किसी प्रकार होगी-
- आप अपनी स्वास्थ्य जानकारी health report को कहीं भी, किसी भी समय एक्सेस कर सकते हैं। जिससे आपको डॉक्टर के दौरे के समय रिकॉर्ड खोजने और इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि आपका कार्य भी अधिक शीघ्रता के साथ हो जाएगा।
- अगर आप आभा कार्ड अर्थात आयुष्मान कार्ड के साथ अस्पताल में जाते हैं तो, आभा कार्ड के साथ, आपको अपने मेडिकल रिकॉर्ड की भौतिक प्रतियां/परचियाँ रखने की भी कोइ आवश्यकता नहीं होती। जिससे कागजी कार्रवाई तो कम होगी ही
- आप आभा कार्ड का उपयोग कर ऑनलाइन तरीको से भी डॉक्टर से परामर्श लेने, दवाइयों का ऑर्डर करने मे और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका पैसा और समय दोनो की ही बचत होगी।
ये भी पढ़े: क्या है बीमा सखी योजना? अब ट्रेनिंग के साथ कमाने का सुनहरा अवसर
3. डेटा सुरक्षा और गोपनीयता :-
आधार कार्ड का प्रयोग करने से आपका डाटा भी सुरक्षित होगा और आपके डाटा संबंधी सभी जानकारी की गोपनीयता भी बनी रहेगी।
- आपके स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी को आभा कार्ड के जरिये उच्च सुरक्षा वाले सरकारी सर्वरों पर सुरक्षित रूप से पूरी सुरक्षा के साथ रखा जाता है। जिससे आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी जानकारी को सुरक्षा तो मिलती ही है और साथ में बाहरी खतरे का डर भी कम होता है।
- आयुष्मान कार्ड की सहायता से आप यह भी सुनिश्चित कर खुद से नियंत्रित कर पाएंगे कि कौन आपकी स्वास्थ्य जानकारी तक पहुंच और उसे देख सकता है। इस प्रकार आप अपनी जानकारी की गोपनीयता संबंधी नियंत्रण खुद से कर पाने में सक्षम होंगे।
- अब आप अपने डाटा को गोपनीय और उसकी सुरक्षा भी बड़ी आसानी और सजगता के साथ कर पाएंगे। आभा कार्ड की सहायता से डेटा चोरी और अन्य साइबर सुरक्षा के लिए होने वाले खतरों से बचाने के लिए मजबूत सुरक्षा उपायों वाली तकनीक पर काम करता है। जिसकी वजह से आपको अपने डाटा की चोरी का खतरा भी बहुत ही कम होता है और एक बेहतर सुरक्षा की भी प्राप्ति होती है।
4. सशक्तिकरण और जागरूकता :–
आयुष्मान भारत स्वास्थय खाता अर्थात आभा कार्ड होने की स्थिति में आप अपने अधिकारों के प्रति और अधिक जागरूक तो होंगे ही, जिसके कारण आप में सशक्तिकरण की भावना का भी विकास होगा और आप अधिक जागरूक होकर अपने अधिकारों का लाभ उठा पाएंगे।
इस प्रकार जब आप अपने अधिकारों के बारे में सचेत होंगे तो आप सरकार द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं का भौतिक रूप से अच्छे से लाभ उठा पाएंगे। आई ए जानते हैं कि आधार कार्ड के बारे में सशक्त होकर और जागरूक होकर हमें किन-किन लाभ से युक्त किया जा सकता है-
- भारत सरकार द्वारा प्रदत्त आभा कार्ड अब आपको अपनी स्वास्थ्य जानकारी को और भी अधिक बेहतर ढंग से समझने और अपनी स्वास्थ्य संबंधी सभी देखभाल के बारे में अधिक सूचितसजग निर्णय लेने में मदद करता है।
- रूप से फैसला लेने में भी आपकी सहायता करता है। अब क्योंकि जब आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो आप अपनी स्वास्थ्य संबंधी देखभाल की प्रति जागरूक होंगे और भारत सरकार द्वारा मिलने वाले सभी सेवाओं का भौतिक लाभ भी ले सकने में सक्षम होंगे।
- आधार कार्ड द्वारा लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचे बहुत ही सरल हो गई है। यह उन सभी लोगों तक भी स्वास्थ्य सेवाये पहुंचाने में मदद करता है जो पहले भी इन सभी सुविधाओं से वंचित थे। इस प्रकार आयुष्मान कार्ड होने के कारण सभी लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की की पहुंच बन चुकी है और अब सभी लोग इसके बारे में जागरूक होकर इसका लाभ उठा पा रहे हैं।
ये भी पढ़े: शौचालय बनवाए मुफ्त में ₹12000 रुपये पाएँ?
5. स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में सुधार :-
आधार कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध होने के कारण यह है प्रणाली स्वास्थ्य सेवा में भी काफी हद तक सुधार कर रही है। यह आयुष्मान कार्ड हमारे देश भारत में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को भी और अधिक कुशल और पारदर्शी बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
आभा कार्ड के फायदे? | Abha Card Benefits
आयुष्मान कार्ड अर्थात आभा कार्ड होने की स्थिति में हमें किन-किन सेवाओं का लाभ मिल सकेगा? क्या हम तक कौन-कौन सी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच पाएंगी? सरकार ने हमारे लिए किन सुविधाओं को शुरू किया है? या सरकार द्वारा हमें हमारे लिए कौन-कौन सी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं?
इन सब की जानकारी हमें इस कार्ड के माध्यम से प्राप्त हो सकती है। इस कार्ड के होने से हमें किन-किन कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ रहा है? वह भी आइए हम देखते हैं। आभा कार्ड के अनेक फायदे हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं:
- यह बिल्कुल मुफ्त है!
- इसे बनावाना और इस्तेमाल करना बिल्कुल आसान है।
- यह विभिन्न स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ संगत है।
- बहुत सारी स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को अपने अंदर समाहित कर रखता है।
- यह आपके स्वास्थ्य डेटा का एक केंद्रीकृत भंडार प्रदान करता है। कार्ड अपने अंदर हमारे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और डाटा को भी सुरक्षित रखता है।
- यह आपको अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड पर अधिक नियंत्रण देता है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से आप अपनी स्वास्थ्य रिकॉर्ड को और अधिक गोपनीयता और नियंत्रण के साथ भी रख सकते हैं।
आभा कार्ड के लिए पात्रता | Abha ID Card Eligibility
यह कार्ड भारत देश के नागरिकों का एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य पहचान पत्र है जो किसी हमारे देश के किसी भी नागरिक के लिए बहुत ही सरलता से उपलब्ध है। अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो उसके लिए क्या आप पात्र हैं? आपको कौन-कौन से पात्रता मानदंडों को पूरा कर इसके प्रति योग्य बनना पड़ेगा।
इसके पात्रता मानदंडों को पूरा करने के बाद ही आप इसके पात्र माने जाएंगे। तो आइए देखते हैं कि इसकी पात्रता प्राप्त करने के लिए हमें किन-किन मानदन्डो को पूरा करना होगा-
आप आभा कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं। यदि आप इन सभी आवश्यक शर्तों को पूरा करते हैं :-
- आप भारत के नागरिक हैं।
- आपके पास एक वैध आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस है।
- आपके पास एक सक्रिय मौजूदा मोबाइल फोन नंबर है।
आभा कार्ड बनवाने के लिए आयु, लिंग, सामाजिक-आर्थिक स्थिति या स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर ऐसी कोई भी पात्रता प्रतिबंध नहीं है।
यहां पर कुछ अतिरिक्त जानकारी भी आपके लिए उपलब्ध कराई गई है जिस पर ध्यान देना आपके लिए बेहद जरूरी है:-
- आपके पास केवल एक ही आभा कार्ड हो सकता है।
- आप अपना आभा कार्ड ऑनलाइन या किसी भी ABHA
- एक बार जब यह आभा कार्ड अर्थात आयुष्मान कार्ड बन जाता है, तो इस आभा कार्ड का उपयोग करने के लिए आपको इसे किसी भी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के साथ साझा करने की आवश्यकता नहीं होती है।
- आप अपने आभा कार्ड को डिजिटल रूप से अपने मोबाइल फोन में या प्लास्टिक कार्ड के रूप में अपने पास रख सकते हैं।
अगर आपके पास आभा अर्थात आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड या लाइसेंस उपलब्ध नहीं है तो भी आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते है।
इसके लिए आपको अपनी पहचान और पते के प्रमाण पत्र के रूप में दुसरे अन्य दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता होगी। इन्हें उपलब्ध कराकर ही आप अपना आधार कार्ड बनवा पाएंगे।
ये भी पढ़े: उज्ज्वला योजना से फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन पाने का शानदार मौका
आभा कार्ड कैसे बनाएं? | Create Abha Card
आभा कार्ड को प्राप्त करना बहुत आसान है और पूरी तरह से बिल्कुल फ्री है!। आप अपना Abha Card Registration दो तरीकों से बड़ी आसानी से कर सकते हैं:
1. Abha Card Online Apply:
आयुष्मान कार्ड को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हम आपको कुछ चरण बता रहे हैं। इन चरणों का अनुसरण कर आप बड़े ही आसानी से इसके लिए आवेदन कर पाने में सक्षम होंगे। आईए देखते हैं वह चरण कौन से हैं-
- आभा कार्ड को online apply करने के लिए सबसे आधिकारिक वेबसाइट Abha Portal पर जाएं।
- अब आप “आभा नंबर बनाएं” इस बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अब आपके पास दो विकल्प दिखेंगे :
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
इन दोनों विकल्प में से आप किसी भी एक विकल्प जो आपके पास उपलब्ध है उसका चयन करके अपना आभा नंबर बना सकते हैं। इसलिए इन दोनों विकल्प में से किसी भी एक विकल्प का अपनी पसंद के अनुसार चयन करें।
- अब आप अपने चुने हुए विकल्प के लिए अपनी “आईडी संख्या” भरे।
- इसके बाद आप वेबसाइट की “शर्तों और नियमों से सहमत हों” के बटन पर क्लिक करें।
- तत्पश्चात आपको अपने Registered मोबाइल नंबर पर एक OTP मिलेगा। अब आप उस OTP को दर्ज करें और “सबमिट
- इन सबके बाद आपको एक ऐसा फॉर्म भरना होगा जिसमें आपका सभी जरूरी बुनियादी विवरण मांगा जाएगा। आप उसक भी फॉर्म भरें और सबमिट करें।
- इस प्रकार अब आपका आभा नंबर बनकर तैयार हो गया है और अब आप अपना Abha Card Download भी कर सकते हैं।
2. Abha Card Apply Offline :–
आधार कार्ड का ऑनलाइन आवेदन ना कर पाने की स्थिति में आप अपने आधार कार्ड का ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा। इन चरणों पर ध्यान देकर ही आप अपना आभा कार्ड प्राप्त कर पाएंगे। आइए देखते हैं कि यह चरण कौन से हैं-
- सबसे पहले आप अपने नजदीकी किसी भी ABHA-सक्षम स्वास्थ्य सुविधा पर जाएं, इसमें सम्मिलित है- जैसे कि सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल या प्रयोगशाला।
- वहां जाकर उन्हें ये बताएं कि आप आभा कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं। कृपया आप हमारा आभा कार्ड बनाने में मदद करें।
- इस प्रकार वे आपकी पंजीकरण प्रक्रिया भी में मदद करेंगे, यह आमतौर पर ऑनलाइन प्रक्रिया के जैसी या उसके बराबर ही होती है।
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए भी आपको अपना आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस और अपना मोबाइल फोन साथ मे ले जाना होगा।
- इसके बाद जैसे स्वास्थ्य अधिकारी या संबंधित अधिकारी आपको बोले आपको ठीक वैसे ही करना है और इस प्रक्रिया में उनका पूर्णतया सहयोग देना है।
- इन सभी प्रक्रियाओं की पूर्ण होने के बाद वह आपको आपका आभा नंबर प्रदान करेंगे। जिसको आपने अपने भविष्य में सुरक्षा हेतु संभाल कर रखना है।
- इस आभा नंबर की मदद से आप अपना आभा कार्ड या आयुष्मान कार्ड डिजिटल रूप से या मोबाइल में ही रखकर प्राप्त कर सकते हैं।
आभा कार्ड का उपयोग कैसे करें? | How to Use Abha Card in Hospital
आभा कार्ड का उपयोग अस्पताल में कैसे करे। जब आपका आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा तो आप इसका उपयोग किन-किन जगहों पर कर सकते हैं? कहां-कहां पर यह कार्ड वैध होगा? और इस कार्ड की आपको कितनी सहायता मिल सकती है? इसका उपयोग किस प्रकार करना है?
नीचे के इस लेख में हम आपको यह सभी जानकारी उपलब्ध कराने वाले हैं। इसमे आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी को आसानी से और सुरक्षित रूप से साझा करने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है।
नीचे दिए गए विभिन्न तरीको से आप इसका उपयोग बड़ी ही सरलतपूर्वक कर सकते हैं :-
1. अपना आभा कार्ड दिखाएं:
- सबसे पहले आप अपने डॉक्टर या स्वास्थ्य सेवा प्रदाता को अपना प्राप्त आभा कार्ड दिखाएं।
- इसके बाद वे आपके आभा नंबर को स्कैन या दर्ज करेगे।
- इस प्रकार यह उन्हें आपकी स्वास्थ्य जानकारी, जैसे कि आपके मेडिकल रिकॉर्ड, दवाइयो की सूची और स्वास्थ्य संबंधी प्रत्येक जानकारी तक पहुंच प्रदान करेगा।
2. QR कोड का उपयोग करें:
- आप अपने आभा कार्ड पर QR कोड निकाले।
- फिर अपने डॉक्टर या स्वास्थ्य सेवा प्रदाता को QR कोड को स्कैन करने को कहे।
- इस प्रकार QR कोड को स्कैन करते ही सीधी आपकी स्वास्थ्य की जानकारियां और रिकॉर्ड आपके सामने दिखेंगे।
निष्कर्ष
आभा कार्ड अर्थात आयुष्मान कार्ड भारत देश के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां स्वास्थ्य रिकॉर्ड्स और सभी मेडिकल रिपोर्ट्स को एक ही जगह प्राप्त करने वाली भारत सरकार की एक ऐसी परियोजना है जिसके माध्यम से नागरिकों की स्वास्थ्य की उच्चतम जांच संभव है।
इस Abha Card के माध्यम से उन्हें उनके स्वास्थ्य संबंधित सभी जानकारियां बड़े ही आसानी से एक जगह उपलब्ध हो जाएगी और जगह बदलने पर भी उनके पहले की स्वास्थ्य की स्थिति के लिए भी उन्हें बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा जिस प्रकार उनका समय और पैसा दोनों की बचत होती है।
FAQ
आभा कार्ड भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल स्वास्थ्य पहचान है, जो नागरिकों को अपनी स्वास्थ्य संबंधित जानकारी को सुरक्षित रूप से इकट्ठा करने और उसका प्रबंधन करने में मदद करती है।
आभा कार्ड आपके स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित रूप से एकत्र करने, डॉक्टरों के साथ आसानी से साझा करने और बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने में मदद करता है।
आभा कार्ड मुफ्त इलाज प्रदान नहीं करता है। यह एक डिजिटल स्वास्थ्य पहचान पत्र है, जो आपकी स्वास्थ्य जानकारी को संग्रहित करने और डॉक्टरों के साथ साझा करने का माध्यम है।