Chhattisgarh Mahtari Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ राज्य चुनावी जनसभा के दौरान माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के द्वारा इस योजना की घोषणा की गई। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹1000 प्रति माह देने का वादा किया गया था। इसके फलस्वरुप महिलाओं को ₹12000 प्रति वर्ष इस योजना के माध्यम से महिला के खाते मे डाले जाएंगे। चुनाव के दौरान अमित शाह जी ने छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों और महिलाओं को लेकर कई बड़े वादे किए थे जिसमें कि उन्होंने ये भी घोषणा की थी कि अगर उनकी भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में विजयी होती है तो वह छत्तीसगढ़ राज्य में CG Mahtari Vandana Yojana लागू करेंगे।
इस Sarkari Yojana के माध्यम से सरकार द्वारा जो लाभ राशि वित्तीय रूप में प्रदान की जाएगी उसके माध्यम से महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी। महिलाएं अपने बच्चों के रखरखाव हेतु इस राशि को खर्च कर सकती है।
CG Mahtari Vandana Yojana के उद्देश्य क्या है?
महतारी बंधन योजना का प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ की वे महिलाएं जिन्होंने पहले संतान को जन्म दिया है और वह संतान जीवित है, उन्हें स्वावलंबी बनाना और उनके बच्चों को पोषण देने में महत्वपूर्ण मदद करना है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹12000 प्रति वर्ष वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान किये जाएंगे।
इसकी मदद से भी महिला अपने बच्चे का पालन पोषण बहुत ही अच्छे तरीके से कर सकती है और खुद भी आत्मनिर्भर होकर कोई भी व्यवसाय आराम से कर सकती है। इस लाभ राशि को वह अपने घर खर्च के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती है।
CG Mahtari Vandana Yojana overview
योजना का नाम | महतारी वन्दन योजना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
लाभ राशि | ₹1000 प्रति माह अर्थात ₹12000 प्रतिवर्ष |
आधिकारिक वेबसाइट | mahtarivandan.cgstate.gov.in |
Mahtari Vandana Yojana CG के क्या लाभ हैं?
महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित हुई है। इस योजना के परिणाम स्वरूप महिलाओं को एक निश्चित लाभ राशि प्रदान की जाएगी। उस लाभ राशि से महिला अपने अनेकों कार्य कर सकती है। आइए जानते हैं इस महतारी वंदन योजना के लाभ क्या-क्या है-
- महिला को ₹12000 प्रति वर्ष इस योजना के लाभ राशि रूप में प्रधान किया जाएंगे।
- महिला आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी।
- वह अपनी निर्णय खुद ले सकने में समर्थ होगी।
- वह अपने बच्चों का पालन पोषण भी ठीक प्रकार से कर पाएगी।
- महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार आएगा।
- सामाजिक भेदभाव भी दूर होगा।
- महिला आगे बढ़ेगी तो सभी को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
- यह लाभ राशि महिला को उसके बैंक खाता में सीधी प्रदान की जाएगी।
Mahtari Yojana Chhattisgarh के लिए कौन पात्र हैं?
इस योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जो निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा कर सकेंगी। आइए जानते हैं कि वह पात्रता मानदंड कौन-कौन से हैं-
- महिला छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी हो।
- यह योजना केवल प्रथम जीवित संतान के लिए है। इसलिए सुनिश्चित रहे की अभी तक महिला की यह पहले संतान हो।
- महिला की उम्र 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच हो।
- महिला गरीब परिवार से संबंध रखती हो।
- कल स्रोतों से प्राप्त पारिवारिक आय ढाई लाख रुपए से कम हो।
- आवेदक के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी या आयकर दाता ना हो।
- महिला का बैंक में खाता हो जोकि आधार से लिंक हो।
Mahtari Vandana Yojana Chhattisgarh के लिए दस्तावेज कौन से हैं?
महतारी वंदन योजना में आवेदन करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है वह निम्नलिखित हैं-
- आधार कार्ड
- छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता जोकि आधार से लिंक्ड हो।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और महिला की प्रसूति रिपोर्ट
- राशन कार्ड
- विवाह प्रमाण पत्र
Mahtari Vandana Yojana Online Apply आवेदन कैसे करें?
इस योजना कला प्राप्त करने के लिए पत्र महिला को इस योजना में आवेदन करना होगा। इस योजना में online आवेदन कैसे करें इसके लिए हम आपको Step by step बताएंगे जिन्हें follow करके आप इस योजना में बड़ी आसानी से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप महतारी वन्दन योजना/ छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग की Official Website पर जाएं।
- होम पेज पर आपको महतारी बंधन योजना दिखेगा जिसे क्लिक करके आप आगे बढ़े।
- अब आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें कि आपको सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी है।
- विवरण भरने के बाद आप सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- एक बार अपने दिए गए जानकारी को ध्यान से देखकर फॉर्म को सबमिट कर दें।
- भविष्य में सुरक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और एप्लीकेशन नंबर को जरूर लें।
Mahtari Vandan Yojana Offline Apply कैसे करें?
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग में जाकर वहां से महतारी वन्दन योजना के नाम का आवेदन पत्र लेना होगा।
- आवेदन पत्र लेने के बाद आपको उसमें लिखी गई सभी जानकारियां भरनी है।
- जानकारी को ध्यानपूर्वक देखकर भरे।
- आवेदन पत्र जमा करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि आपने जो भी उसमें विवरण भरा है वह एकदम सटीक एवं स्पष्ट हो।
- सभी दस्तावेजों की एक-एक प्रति विभाग में आवेदन पत्र के साथ संलग्न करके जमा करें।
- अब आप अपना आवेदन पत्र विभाग में जमा कर सकते हैं और वहां से रसीद जरूर प्राप्त करें।
Mahtari Vandana Yojana Status Check कैसे करे?
अपना आवेदन पत्र जमा करने के बाद आप अपने आवेदन पत्र की स्थिति को बड़ी ही आसानी से जान सकते। आवेदन पत्र को जमा करते समय जो आपको 12 अंको का रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लीकेशन नंबर मिला था उसकी मदद से आप आवेदन और भुगतान की स्थिति को जांच सकते हैं।
निष्कर्ष
महतारी बंधन योजना छत्तीसगढ़ राज्य की वे महिलाएं जिन्हें पहले संतान जीवित रूप में प्राप्त हुई हो उसके रखरखाव और पालन पोषण के नाम पर ₹12000 प्रति वर्ष सीधे उनके खाते में डाले जाते हैं। यह लाभ राशि महिला और उसके बच्चे के स्वास्थ्य और बेहतर रखरखाव की रूप में प्रयोग में लाई जा सकती है। इसके साथ-साथ महिला घर खर्च के रूप में भी इस राशि को वहन कर सकती है। महिलाओं को ऊपर उठने के पक्ष में यह CG Mahtari Vandana Yojana मिल का पत्थर सिद्ध हुई है।
आशा करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए लाभप्रद हो। ऐसी और जानकारी पाने के लिए Sarkari Yojanawala के साथ जुड़े रहे।
FAQ’S
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ राज्य की उन महिलाओं के लिए चलाई गई एक योजना है जो महिलाएं अपनी प्रथम संतान को जीवित रूप में जन्म देती है उस बच्चे और महिला के स्वास्थ्य और पालन पोषण के लिए सरकार द्वारा ₹12000 प्रति वर्ष की सहायता प्रदान की जाती है।
महतारी वन्दन योजना के तहत आपको ₹1000 प्रति माह सीधे बैंक खाते में प्रदान किये जाएंगे।
महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in है।