Har Ghar Har Grahani Yojana: यह योजना हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक Sarkari Yojana और एक अति महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना को 12 अगस्त 2024 को शुरु किया गया था। माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान नायब सिंह सैनी जी द्वारा शुरु की गई यह योजना हरियाणा प्रदेश की महिलाओ की प्रगति में मील का पत्थर सिद्ध हुई है। जिसका प्रमुख लक्ष्य हरियाणा राज्य के गरीब परिवारों, खासकर महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर सस्ते दाम पर उपलब्ध कराना है।
इस योजना के अंतर्गत हरियाणा प्रदेश के लगभग 50 लाख परिवारों को मात्र ₹500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इस Har Ghar Har Grahani Yojana के माध्यम से Haryana सरकार राज्य के राज्य की प्रत्येक घरों मे, विशेषकर महिलाओं को स्वस्थ ईंधन पहुंचे और महिलाओं का स्वास्थ्य ना प्रभावित हो, ऐसा ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। इस योजना के माध्यम से हर घर में स्वच्छ ईंधन की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी और महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को भी कई हद तक कम किया जाएगा।
Har Ghar Har Grahani Yojana Haryana Overview
शीर्षक | विवरण |
---|---|
योजना का नाम | हर घर हर गृहिणी योजना |
राज्य | हरियाणा |
उद्देश्य | प्रदेश के लगभग 50 लाख लोगों को सस्ते दामों में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना |
योजना लाभार्थी | हरियाणा प्रदेश की महिलाएं |
लाभ | रसोई में प्रयोग होने वाला एलपीजी सिलेंडर मात्र ₹500 में उपलब्ध कराया जाएगा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जाएंगे |
ऑनलाइन वेबसाइट | epds.haryanafood.gov.in |
Har Ghar Har Grahani Yojana का उद्देश्य क्या है?
हरियाणा राज्य सरकार द्वारा जारी “हर घर हर गृहिणी” योजना हरियाणा प्रदेश की नारियों के लिए एक वरदान सिद्ध हुई । जिसके माध्यम से उन्हें सिलेंडर मात्र ₹500 में प्राप्त होगा। इस योजना को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभावों को कम करना और उन्हें एक बेहतर जिंदगी देने से है।
इस योजना के माध्यम से महिलाओं को एलपीजी गैस यानी की एक स्वच्छ ईंधन बहुत कम कीमत पर प्रदान किया जाएगा। जिसकी सहायता से हरियाणा प्रदेश की महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में सुधार आएगा। नारी शक्ति प्रबल होगी तो राज्य भी विकसित होगा। परिवार पर अतिरिक्त बोझ भी काफी हद तक कम होगा।
हरियाणा प्रदेश की महिलाएं भी सशक्त और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगी। लकड़ियों को जलाने से जो प्रदूषण होता है, प्रदूषण की समस्या को खत्म करने के लिए हरियाणा सरकार ने हरियाणा की महिलाओं को सिलेंडर बहुत ही कम कीमत में उपलब्ध कराकर जो समाज में परिवर्तन किया है वह वास्तव में एक वरदान सिद्ध हुआ है। इस परिवर्तन के कारण समाज भी प्रगति की दिशा में अग्रसर हुआ है।
हर घर हर गृहिणी योजना के लाभ क्या है?
हरियाणा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही नारियों के हित की यह योजना महिलाओं के लिए एक मील का पत्थर् सिद्ध हुई है। इस योजना ने महिलाओं की जिंदगी में जो परिवर्तन किया है। वह सच में तारीफ के लायक है। इस योजना ने महिलाओं की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन किया हैं। इससे उनकी परिवारों को आर्थिक बोझ की दबाव का भी काम सामना करना पड़ रहा है। इस योजना के बहुत सारे लाभ है। हर घर हर गृहिणी योजना के प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:-
- सस्ते दामों में गैस सिलेंडर :- इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को मात्र 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है। जिसकी सहायता से उनमें आर्थिक दवाब भी कम होता है।
- स्वास्थ्य में सुधार :- सस्ती रसोई गैस उपलब्ध होने से हरियाणा की महिलाओं को धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सकता है। इससे परिवारों के दूसरे सदस्यों का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। जिससे उनके स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।
- महिला सशक्तिकरण: इस योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी। मैं उनकी अधिकारों की प्रति भी जागरूकता आएगी। उन्हें रसोई गैस के लिए कम खर्च करना होगा। जिससे उनके पास अन्य आवश्यक चीजों के लिए भी पैसे बचेगे।
- आत्मनिर्भरता :- सस्ती रसोई गैस उपलब्ध होने से महिलाएं अपने घरों में स्वच्छ ईंधन का उपयोग कर सकेंगी। इससे उनके जीवन शैली में भी काफी सुधार होगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उनमें आत्मनिर्भरता का भी गुण विकसित होगा।
- पर्यावरण संरक्षण :- सस्ते सिलेंडर मिलने की स्थिति में महिलाए ईंधन का प्रयोग ना कर सिलेंडर का ही प्रयोग करेंगे। जिससे वायु प्रदूषण भी कम होगा। इस प्रकार यह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी एक सकारात्मक कदम है। इस पहल से पर्यावरण का संरक्षण भी होगा।
हर घर हर गृहिणी योजना के लिए पात्रता मानदंड क्या है?
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा। इस योजना में आपके लिए कुछ शर्ते हैं। उन शर्तों को पूरा कर ही आप इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे। आइए जानते हैं, वह नियम और शर्तें कौन-कौन सी हैं? जिसके बाद आप इसके लिए पात्र होंगे। यह शर्तें इस प्रकार हैं –
- आवेदक महिला हरियाणा की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिला का अपना आधार कार्ड होना चाहिए।
- महिला के पास अपना बैंक खाता होना चाहिए जोकि मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ हो।
- महिला के पास अपना गैस खाता भी होना चाहिए।
हर घर हर गृहिणी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?
अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं या इस “हर घर हर गृहिणी” योजना का लाभ पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। नीचे हम आपको इस प्रक्रिया के आवेदन में जरूरी दस्तावेजों की सूची उपलब्ध करा रहे हैं। जोकि इस प्रकार है-
- परिवार पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- गैस कनेक्शन की कॉपी
- राशन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर जोकि गैस कनेक्शन से जुड़ा हुआ हो
हर घर हर गृहिणी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
हर घर हर गृहिणी योजना में लाभ पाने के लिए आपको सबसे पहले उसमें आवेदन करना होगा। आवेदन कैसे करें? इसके लिए हम आपको चरण दर चरण जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। इन जानकारी का अनुसरण कर आप बड़ी ही आसानी से घर बैठे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसमें आवेदन करने के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखना है और कैसे आवेदन करना है। आवेदन करने के लिए निम्नलिखित बिंदु इस प्रकार है-
- हर घर हर गृहिणी योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले Har Ghar Har Grahani Portal Haryana जाये।
- पोर्टल पर जाकर लोगों पर क्लिक करें।
- अब आपकी समक्ष एक नया पेज खुलेगा जिसमें आप अपना परिवार पहचान पत्र क्रमांक डालें और ओटीपी भेजें।
- अब आपकी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आया है उसको डालें और आगे की प्रक्रिया को पूरा करें।
- ओटीपी डालते ही आपकी समक्ष इस योजना का आवेदन पत्र निकलकर सामने आएगा।
- आवेदन पत्र में आप अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारियां ध्यानपूर्वक भरे।
- आवेदन पत्र पूरा होने की स्थिति में आपको अपने जो भी इसमें दस्तावेज मांगे गए हैं उन्हें पीडीएफ फॉर्म में upload करें।
- आवेदन पत्र में सभी जानकारियां अच्छे से भरकर सबमिट करें।
निष्कर्ष
हर घर हर गृहिणी योजना हरियाणा प्रदेश सरकार द्वारा यहां की महिलाओं के हित में उठाया गया एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के जरिये सरकार ने गरीब परिवारों की महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल की है।
इसके परिणामस्वरूप उनके आर्थिक स्तर और सामाजिक स्तर दोनों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। अब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर होकर जीवन यापन कर रही है।
आशा करता हूँ की हमारे द्वारा दिए गए जानकारी आपके लिए लाभप्रद है। ऐसी और जानकारी पाने के लिए Sarkari Yojanawala के साथ जुड़े रहे।